अकसर केक ओवन में बनाए जाते हैं । परंतु oven में केक bake करने में 40 मिनट लग जाते है। यदि माइक्रोवेव में केक बनाया जाए तो सिर्फ 6 से 7 मिनट लगते हैं। आप किसी भी समय में केक बनाकर खिला सकते हैं। यह अत्यधिक स्वादिष्ट केक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसे बनाना अति सरल है आइए हम जाने एक सॉफ्ट , स्पंजी चॉकलेट केक बनाने की विधि क्या है।
Hide and seek biscuit | एक पैकेट |
पारले जी बिस्कुट | एक छोटा पैकेट (10/-) |
चीनी | 5 बड़े चम्मच |
खाने का सोडा | दो चुटकी |
Baking powder | आधा छोटा चम्मच |
दूध | एक कप |
मैदा | एक चम्मच |
देसी घी | एक चम्मच |
बिस्कुट केक बनाने की विधि :-
सबसे पहले दोनों बिस्किट को हल्का हाथ से तोड़कर मिक्सी के जार में महीन पीस लें।
अब उसमें 5 बड़े चम्मच चीनी डालकर बिस्किट के साथ पीस ले। यदि आप ज्यादा मीठा खाना पसंद करते हैं। तो इसमें चीनी की मात्रा स्वाद अनुसार बढ़ा सकते हैं।
एक बर्तन मे चीनी व बिस्किट का मिश्रण डालें। उसमें बेकिंग पाउडर व खाने का सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें।
थोड़ा – थोड़ा करके दूध डालें । कड़छी की सहायता से मिक्स करें।
बिस्कुट का बैटर न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा तैयार करें।
माइक्रोवेव सेफ एक बाउल ले। उसमें ब्रश की सहायता से देसी घी का लेप लगाएं।
एक चम्मच मैदा डालकर बाउल में उसे घुमा दे। ताकि सारे बर्तन को मैदा चिपक जाए।
अब तैयार घोल को माइक्रोवेव बाउल में डालकर 6 से 7 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखकर पकाएं।
खाने के लिए केक तैयार है। इस केक को आप गरमा गरम सर्व कर सकते हैं। यह चॉकलेट केक खाने में अत्यधिक स्वादिष्ट होता है।
इसे बनाना बेहद आसान है आप इसे बनाएं व अपने अनुभव शेयर करें।
सुझाव
केक बनाते समय बैटर को ज्यादा पतला न करें।
मिश्रण बनाते समय उसमें गुठली ना रहे।
5 से 6 मिनट माइक्रोवेव करने के बाद आप चाकू की सहायता से चेक करें की उसका मिश्रण चाकू पर चिपक तो नहीं रहा। यदि चाकू से मिश्रण लग जाता है। तो 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में और पकाएं।